वाराणसी। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला की अध्यक्षता में गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट परिसर में रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला द्वारा किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकार के वृहद मेगा कैम्प दुर्लभ है, जो कभी-कभी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किये जाते है। वृहद कैम्प विधिक जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार व लाभार्थियों को लाभ वितरण एक ही बैनर पर किया गया, ताकि जनगण को समेकित जानकारी प्राप्त हो सके। जिला विधिक सेवा पाधिकरण के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा गया कि गरीब एवं असहाय होना कोई अपराध नहीं है। संविधान का अनुच्छेद 39 (ए) को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ही साकार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेला वस्तुतः विधिक ज्ञान एवं शासकीय योजनाओं के ज्ञान का संगम है। यहां उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति उक्त जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त दीपक की तरह जानकारी के अभाव में संघर्ष कर रहे जरूरतमन्द, निर्धन, दिव्यांग आदि तक ज्ञान प्रकाशित करेगा।जिससे सम्पूर्ण जिले में जरूरतमन्द निर्धन एवं दिव्यांग आदि स्वयं विभाग के पास लाभ प्राप्त करने हेतु अग्रसर होगें।
एक्सेस टू जस्टिस जितनी जनमानस में सुलभ होगी, हमारे लोकतंत्र की जड़े उतनी ही गहरी होंगी : सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
जिलाधिकारी सत्येंन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा गया कि यह मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उद्देश्य सफल रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सेस टू जस्टिस जितनी जनमानस में सुलभ होगी, हमारे लोकतंत्र की जड़े उतनी ही गहरी होंगी। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि उन्होंने समस्त विभागों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी पिछड़ा, निर्धन एवं जरूरतमंद आदि सरकारी योजना की लाभ से वंचित न रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 36 ट्रायसाईकिल, 27 व्हील चेयर, 03 स्मार्ट केन, 14 कान की मशीन, 43 आई०डी० किट, 12 ब्रेल किट एवं ग्रामोउद्योग विभाग द्वारा सिलाई मशीन तथा अन्य सभी विभागों द्वारा भी किट एवं प्रमाण पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया। कैम्प में अत्यधिक भीड़ देखी गई।
इस अवसर पर शैलेश कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय, चन्द्र प्रकाश तिवारी, पीठासीन अधिकारी मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण, देवकान्त शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश–प्रथम, प्रवीण कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त न्यायिक अधिकारी व समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया।