MENU

सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन में एक दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन युवा महोत्सव “विविधा-26” का भव्य आयोजन



 24/Feb/26

सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन, वाराणसी में आयोजित एक दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीन युवा महोत्सव “विविधा-26” अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। वाराणसी एवं पूर्वांचल के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। सहायक निदेशक सुश्री प्रतिमा गुप्ता, मानद निदेशक हर्ष मधोक, डीन (अकादमिक एवं नवाचार) आदित्य दत्ता चौधरी तथा मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप मुखर्जी ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अपने संबोधन में सुश्री प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि “विविधा’26 युवाओं की रचनात्मक शक्ति को नई दिशा देने वाला मंच है, जो उन्हें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।” वहीं हर्ष मधोक ने कहा कि “आज का युवा असीम संभावनाओं से भरा है, और ऐसे मंच उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।”

इस भव्य आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर हरे कृष्णा ज्वेलर्स, को-स्पॉन्सर कैरेटलेन तथा एसोसिएट स्पॉन्सर क्रिस्टल किचन रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को व्यापक आयाम मिला।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन प्रशासिका सुश्री सरिता राव द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि समापन संबोधन प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने दिया। उन्होंने कहा कि “विविधा’26 ने यह सिद्ध किया है कि जब युवाओं को सही मंच मिलता है, तो वे उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयाँ छूते हैं।”

“विविधा’26” ने एक बार पुनः यह स्थापित किया कि सनबीम कॉलेज फॉर वुमेन शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सांस्कृतिक नेतृत्व का भी अग्रणी केंद्र है, जो युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने में सक्षम है। इस अवसर पर नगर आयुक्त  एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8034


सबरंग