वाराणसी, 22 फरवरी। आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, महमूरगंज में रविवार को लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लैंप लाइटिंग के साथ हुई, जिसके माध्यम से छात्रों ने नर्सिंग पेशे में प्रवेश का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ. उषा गुप्ता, डॉ.शलभ गुप्ता, डॉ. कावेरी गुप्ता, डॉ.समीर गुप्ता और डॉ. दीपाली गुप्ता सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौकाघाट की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. फाल्गुनी गुप्ता तथा वर्सोवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पी.एस. दुबे उपस्थित रहे।
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. समीर गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “लैंप लाइटिंग उनके नर्सिंग प्रोफेशन में औपचारिक प्रवेश का प्रतीक है। विद्यार्थियों को जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी कर संस्थान का नाम रोशन करना चाहिए।” इसके बाद डॉ. दीपाली गुप्ता ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. दीपाली सचान ने छात्रों को लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण कराया।
कार्यक्रम में संस्थान के एडमिन आशुतोष राय तथा नर्सिंग फैकल्टी नेहा, संजू, आकृति, सुनीता, शुभम, प्रतिभा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया।