वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वरुणा जोन के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू राजभर (27) पुत्र प्रेम राजभर, निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैण्ट, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी द्वारा वाद संख्या 47/2025 (सरकार बनाम सोनू राजभर) में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 7 जनवरी 2026 से तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश की तामिला 9 जनवरी 2026 को कराई गई थी।
इसके बावजूद आरोपी जिला बदर की अवधि में न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर लुक-छिपकर रह रहा था। यह कृत्य धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने 20 फरवरी 2026 को रात 10:30 बजे कुम्हारपुरा फुलवरिया क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कैण्ट में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2018, 2022 और 2023 में मारपीट, धमकी व अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय, उपनिरीक्षक शांतनु मिश्रा और कांस्टेबल अनुज कुशवाहा शामिल रहे।