इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में JRS के आगे बनारस की कॉर्पोरेट कोचिंग संस्थाएं रहीं फिसड्डी
वाराणसी | 16 फरवरी 2026 | देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (फेज-1) के घोषित परिणाम में जे०आर०एस० ट्यूटोरियल्स के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। संस्था के 105 छात्रों ने 96 पर्सेंटाइल या उससे अधिक स्कोर प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का दावा प्रस्तुत किया है।
संस्था के छात्र ध्रुवराज चौबे ने 99.9808 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से संस्था और काशी दोनों का नाम रोशन हुआ है।
संस्थान द्वारा जारी विवरण के अनुसार 27 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल या उससे अधिक, 55 छात्रों ने 98 पर्सेंटाइल या उससे अधिक, 77 छात्रों ने 97 पर्सेंटाइल या उससे अधिक तथा 105 छात्रों ने 96 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
संस्था का कहना है कि इस प्रदर्शन के आधार पर इन सभी 105 छात्रों को देश के प्रतिष्ठित National Institutes of Technology (NITs) में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।
99 पर्सेंटाइल के आसपास उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों में स्नेहिल सावन (99.8682), अर्श अंसारी (99.8355), अभिषेक कुमार (99.7841), रचित शाह (99.7652), वैभव चौरसिया (99.7497), यथार्थ जायसवाल (99.7108), कार्तिकेय अग्रवाल (99.7053), शिव (99.6661), आदित्य संतोष कुमार मिश्रा (99.5633) तथा इशान सिंह (99.5549) प्रमुख हैं।
संस्था के निदेशक श्री ए.के. झा ने कहा कि यह सफलता प्रतिस्पर्धी वातावरण, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि JEE मेन फेज-2 और JEE एडवांस्ड की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं और विद्यार्थियों को लक्ष्य आधारित मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि जे०आर०एस० ट्यूटोरियल्स पूर्वांचल क्षेत्र में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रमुख संस्थाओं में से एक है और प्रतिवर्ष यहाँ से अनेक छात्र उत्कृष्ट रैंक के साथ सफलता प्राप्त करते रहे हैं।
यह परिणाम एक बार फिर दर्शाता है कि सुनियोजित तैयारी और सतत परिश्रम से प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा सकती है।