MENU

चेतगंज पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 01 बुलेट सीज व 10 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद



 20/Feb/26

चेतगंज थाना क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर एवं बिना नंबर प्लेट/दूषित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान मलदहिया मार्केट स्थित मिश्रा कॉम्प्लेक्स, लहुराबीर के पास चेकिंग के दौरान एक बुलेट (UP65FS9897) को सीज किया गया, जिसमें सामान्य साइलेंसर हटाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था। पुलिस टीम द्वारा वाहन को स्टार्ट कर जांच करने पर ध्वनि सामान्य से अत्यधिक पाई गई।

वाहन सीज करते समय चालक से पूछताछ में बताया गया कि उसने मॉडिफाइड साइलेंसर आर.के. ऑटो पार्ट्स से खरीदा है। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान की चेकिंग की, जहां से 08 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए। कुल 10 मॉडिफाइड साइलेंसर (सीज वाहन सहित) जब्त किए गए।

बरामदगी के आधार पर चेतगंज थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु00सं0 – 38/2026

धारा – 3(5), 270 बीएनएस एवं मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 190(2)

थाना चेतगंज थाना

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज

उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य, चौकी प्रभारी लहुराबीर

उपनिरीक्षक रोहित तिवारी, चौकी प्रभारी पानदरीबा

मुख्य आरक्षी भरत यादव, थाना चेतगंज

मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार तिवारी, थाना चेतगंज

आरक्षी अमित कुमार, थाना चेतगंज

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7635


सबरंग