MENU

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन



 18/Feb/26

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज के बुलानाला परिसर में दिनांक 18 फरवरी 2026 को महाविद्यालय के सामुदायिक सेवा केंद्र एवं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना रहा। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल लायनने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महापुण्य का कार्य है। यह न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है, बल्कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान जीवन रक्षक कार्य है। इससे शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। उन्होंने एंटीबायोटिक दवाओं के प्रयोग एवं उनके संभावित दुष्प्रभावों के प्रति भी जानकारी दी।

शिविर में महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति दुबे, इशिता तिवारी, वैभवी जायसवाल, आंचल तिवारी, आंचल गुप्ता तथा सृष्टि तिवारी ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल की चिकित्सकीय टीम में डॉ. विजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र राय, सत्येंद्र सिंह, प्रियंका गोस्वामी, सत्य प्रकाश सिंह, नितेश यादव एवं शिव उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से सामुदायिक सेवा केंद्र की समन्वयक डॉ. नीलू गर्ग, सह-समन्वयक डॉ. भावना शर्मा, अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो. अनीता सिंह, डॉ. श्रृंखला, डॉ. बंदनी, डॉ. नीता दिशवाल सहित अनेक प्रवक्तागण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल रही, जिसने छात्राओं में सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया।

One attachment • Scanned by Gmail

Add to Drive

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7488


सबरंग