वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 7/12, अपराध संख्या 114/1990, धारा 340 दंड प्रक्रिया संहिता थाना जनसा से संबंधित आरोपी भृगुनाथ नाई पुत्र काशीनाथ नाई, निवासी कर्मचारी मोनिका सैलून लहुराबीर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 13 फरवरी 2026 को लहुराबीर स्थित मैक्स सैलून के बाहर से की गई। पुलिस के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम- भृगुनाथ नाई
पिता- काशीनाथ नाई
पता- कर्मचारी मोनिका सैलून, लहुराबीर, थाना चेतगंज, वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना चेतगंज
उपनिरीक्षक विकल शाण्डिल्य, चौकी प्रभारी लहुराबीर
हेड कांस्टेबल भरत यादव, थाना चेतगंज