दुर्गाकुण्ड वाराणसी स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में 14, 15 और 16 फरवरी 2026 को 35वाँ शिवरात्रि संगीत महोत्सव आयोजित होगा। कृष्ण कुमार जालान ने दी जानकारी, शिवमणि, राजेन्द्र गंगानी, मंजूषा पाटिल सहित दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति।
वाराणसी के दुर्गाकुण्ड में 35वाँ शिवरात्रि संगीत महोत्सव 14,15 व 16 फरवरी तक होगा
वाराणसी।** 35वाँ शिवरात्रि संगीत महोत्सव 14, 15 और 16 फरवरी 2026 को सायं 07:00 बजे से दुर्गाकुण्ड स्थित श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार जालान ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी।
यह त्रिदिवसीय आयोजन विगत 35 वर्षों से रमेश भाई ओझा के सानिध्य में आयोजित होता आ रहा है। महोत्सव का आयोजन सेठ किशोरी लाल जालान सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान और भगीरथ जालान उपस्थित रहे।
14 फरवरी 2026: प्रथम निशा
महोत्सव का शुभारम्भ भावना क्याल और रिचा जालान के कथक नृत्य से होगा।
इसके पश्चात उपशास्त्रीय गायक भगीरथ जालान का गायन होगा।
प्रथम निशा का समापन पं. रामकुमार मिश्रा, राहुल कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार उपाध्याय और आदित्य मित्रा (वाराणसी) के तबला वादन से होगा।
15 फरवरी 2026: द्वितीय निशा
दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत पं. सुखदेव प्रसाद मिश्रा (वाराणसी) के वायलिन वादन से होगी।
इसके बाद अहमदाबाद की कृपा रवि भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
द्वितीय निशा का समापन पुणे की विदुषी मंजूषा पाटिल के शास्त्रीय गायन से होगा।
16 फरवरी 2026: तृतीय निशा
तृतीय निशा का प्रारम्भ पद्मश्री Shivamani (ड्रम) एवं यू. राजेश (चेन्नई) के मेन्डोलिन वादन से होगा।
इसके बाद डॉ. रागिनी सरना (वाराणसी) का शास्त्रीय गायन होगा।
महोत्सव का भव्य समापन जयपुर के प्रसिद्ध कथक नृत्यांगन राजेन्द्र गंगानी की प्रस्तुति से होगा।
वाराणसी में सांस्कृतिक परंपरा का महापर्व
शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह संगीत महोत्सव वाराणसी की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। देश के प्रतिष्ठित कलाकारों की भागीदारी इसे विशेष बनाती है। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।