वाराणसी, 11 फरवरी 2026 - पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने जनवरी 2026 में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में यह उपलब्धि हासिल हुई है, जिसमें अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई, और ऑपरेशन कनविक्शन जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट ने कुल 51 विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें अपराध, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी, NDPS में कार्यवाही, महिला अपराध में कार्यवाही SC/ST एक्ट में कार्यवाही, गुण्डा एक्ट में कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में मा0 न्यायालय से सजा आदि शामिल हैं।