पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट व अन्य घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हिमांशु गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता, हाल पता– फ्लैट नंबर 203, मान सरोवर ग्रीन, रोहत नगर, थाना लंका, वाराणसी, मूल पता– 6A बी/4 सफदरजंग एन्क्लेव, थाना सफदरजंग, साउथ वेस्ट दिल्ली, उम्र लगभग 30 वर्ष, को थाना लंका पुलिस टीम द्वारा 11.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना विवरण: थाना लंका पर पंजीकृत मु.अ.सं. 43/2026 धारा 318(4), 316(2), 336, 338 बीएनएस में विवेचना करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी हिमांशु गुप्ता को पूछताछ हेतु बुलाया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद उसे धारा 318(4), 316(2), 336, 338 बीएनएस में हिरासत में लिया गया।
पूछताछ विवरण: आरोपी ने बताया कि उसका ट्रैवल लाइन का बिजनेस था, जिसमें वह विभिन्न जगहों से गाड़ियां मंगवाकर किराये पर चलवाता था। उसके द्वारा वाहन को फर्जी विक्रय पत्र के माध्यम से बेच दिया गया था। इस प्रकार की धोखाधड़ी उसने कई लोगों के साथ की है।
पंजीकृत अभियोग:
मु.अ.सं. 43/2026 धारा 318(4), 316(2), 336, 338 बीएनएस, थाना लंका, वाराणसी
मु.अ.सं. 0052/2026 धारा 316(2) बीएनएस, थाना चकेरी, पूर्वी कमिश्नरेट कानपुर
मु.अ.सं. 0053/2026 धारा 316(2) बीएनएस, थाना चकेरी, पूर्वी कमिश्नरेट कानपुर
मु.अ.सं. 0073/2026 धारा 316(2) बीएनएस, थाना चकेरी, पूर्वी कमिश्नरेट कानपुर
मु.अ.सं. 0059/2026 धारा 316(2), 318(4), 351(3), 352 बीएनएस, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी
मु.अ.सं. 0076/2026 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस, थाना लंका, वाराणसी
मु.अ.सं. 0083/2026 धारा 316(2), 318(4), 351(2) बीएनएस, थाना लंका, वाराणसी
मु.अ.सं. 0084/2026 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस, थाना लंका, वाराणसी
मु.अ.सं. 0085/2026 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस, थाना लंका, वाराणसी
अभियुक्त विवरण: हिमांशु गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता, फ्लैट नंबर 203 मान सरोवर ग्रीन, रोहत नगर, थाना लंका, वाराणसी। मूल पता– 6A बी/4 सफदरजंग एन्क्लेव, दिल्ली। उम्र लगभग 30 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी का समय व स्थान: 11.02.2026, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका,उ.नि. अजय सिंह, चौकी प्रभारी नगवां थाना लंका,का. कमल सिंह, थाना लंका,का. हृदय कुमार, थाना लंका