MENU

थाना लंका पुलिस ने 09 जुआरियों को दबोचा, 27,620 रुपये नकद बरामद



 12/Feb/26

वाराणसी, 12 फरवरी 2026। काशी जोन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत लंका पुलिस ने जुआ खेल रहे 09 अभियुक्तों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस टीम ने मौके से कुल 27,620 रुपये नकद बरामद किए, जिसमें 16,800 रुपये माल फड़ और 10,820 रुपये जामा तलाशी के शामिल हैं। सभी के खिलाफ मु.अ.सं. 0081/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 11 फरवरी 2026 की शाम बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर के एक खाली प्लॉट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में कुल 27,620 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी: 16,800 रुपये माल फड़, 10,820 रुपये जामा तलाशी, कुल 27,620 रुपये। गिरफ्तार अभियुक्त: रोहित यादव (38), मोहन यादव (40), अलियार यादव (60), विनोद कुमार गुप्ता (40), सूरज यादव (32), श्याम यादव (28), आशीष यादव (25), विशाल यादव (20), राजकुमार यादव (28), सभी निवासी सीर गोवर्धनपुर, थाना लंका, वाराणसी। गिरफ्तारी का स्थान: काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर।

अभियोग: मु.अ.सं. 0081/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उनि. सौरभ तिवारी, उनि. अनिल कुमार, मउनि. निहारिका शाहू, उनि. शिवाकांत शर्मा, उनि. गौरव कुमार, का. प्रमोद कुमार, का. चन्द्रशेखर कुशवाहा, का. फेंकू कुमार वर्मा, हे.का. नीरज राय, का. कृष्ण कान्त पाण्डेय, का. सूरज सिंह, का. अमित शुक्ला, का. पवन कुमार।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8532


सबरंग