वाराणसी। थाना सारनाथ पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी वैभव उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत की गई पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गुरुवार देर रात करीब 1:40 बजे थाना परिसर, सारनाथ से गिरफ्तार किया।
घटना के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को पीड़िता की माता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वैभव उपाध्याय ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 351(3) BNS एवं 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
SO प्रदीप कुमार त्रिपाठी, थाना सारनाथ
उ.नि. अनिल कुमार, उ.नि. कृष्ण कुमार पाण्डेय, का. मधुना यादव, म.का. सुप्रिया पाण्डेय, म.का. रुक्मिणी उपाध्याय पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।