MENU

Trojan व SMS Forwarder APK भेजकर 42.50 लाख की साइबर ठगी; गिरोह का सरगना सहित 5 अपराधी धनबाद से गिरफ्तार



 11/Feb/26

वाराणसी। साइबर क्राइम थाना वाराणसी ने 42,50,000 रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित 5 साइबर ठगों को धनबाद (झारखंड) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम, फर्जी मुहर, आधार अपडेट फॉर्म, बिना नंबर की ब्रेज़ा कार और कुल 66,000 रुपये नकद बरामद किए।

कैसे हुआ खुलासा?

दिनांक 08 दिसंबर 2025 को तिवारीपुर निवासी मदन मोहन मिश्रा ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 42.50 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में थाना साइबर क्राइम वाराणसी में मुकदमा संख्या 0046/2025, धारा 318(4) BNS, 66D IT Act तथा बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 317(2), 338, 336(3), 340(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

विवेचना प्रभारी निरीक्षक उदयबीर सिंह द्वारा की जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, डिजिटल फुटप्रिंट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने धनबाद में दबिश देकर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

ठगी का तरीका (Modus Operandi)

गिरफ्तार साइबर अपराधी पहले पीड़ितों के मोबाइल पर Trojan SMS Forwarder आधारित APK फाइल भेजते थे।

APK इंस्टॉल होते ही:

मोबाइल का पूरा एक्सेस अपराधियों को मिल जाता था

बैंकिंग ऐप से इंटरनेट बैंकिंग यूज़र आईडी, पासवर्ड व OTP चोरी कर लेते थे

पीड़ित के खाते से पैसा निकाल कर म्यूल बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया जाता था

पैसा अलग-अलग खातों में घुमाने के बाद नकद निकाल लिया जाता था

इसके अलावा ये अपराधी:

ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड व मुहर,

फर्जी आधार अपडेट फॉर्म

का इस्तेमाल कर लोगों के आधार में पता बदल देते थे, फिर उसी आधार पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर अपराध में इनका उपयोग करते थे।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की सूची

शमीम अंसारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कालाडाबर, धनबाद

फकरूद्दीन उर्फ निरंजन, उम्र 50 वर्ष, धनबाद

नसीम अंसारी, उम्र 31 वर्ष, धनबाद

शाहबुद्दीन अंसारी, उम्र 34 वर्ष, धनबाद

साहब लाल मरांडी, उम्र 48 वर्ष, निरसा, धनबाद

बरामदगी

04 एंड्रॉयड मोबाइल, 01 सिम कार्ड, 02 नोटिस 41A (दिल्ली पुलिस), 01 फर्जी मुखिया मोहर पैड सहित, 05 ब्लैंक आधार अपडेट फॉर्म

01 बिना नंबर ब्रेज़ा कार

66,000 नकद

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

मुकदमा 338/2024, थाना गोविंदपुर, धनबाद धारा 191(2), 126(2), 127(2), 115(2), 109(1), 132, 352, 190 BNS

मुकदमा 51/2022, थाना गोविंदपुर, धनबाद धारा 147,148,149,152,186,189,353,120B IPC

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक उदयबीर सिंह

.नि. संज. कनौजिया, ..नि. गौरव तोमर, हे.का. गोपाल चौहान,का. पृथ्वीराज सिंह,का. सूर्यभान सिंह,का. दिलीप कुमार, का. देवेंद्र यादव, मु.. चालक विजय कुमार


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4244


सबरंग