MENU

आयुष सेवाओं के लिए 2,867 करोड़ का प्रावधान, जनता के कल्याण और आर्थिक उन्नति को समर्पित :  डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’



 11/Feb/26

वाराणसी, 11 फरवरी 2026 | उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालुने विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की जनता के कल्याण, सामाजिक संतुलन और आर्थिक उन्नति को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सुशासन की प्रतिबद्धता और विकास की संकल्पना को साकार करने वाला है।

9.12 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

डॉ. दयालु ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा प्रस्तुत 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों को समर्पित है। यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने वाला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दूरदर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखेगा।

आयुष विभाग को 2,867 करोड़ की व्यवस्था

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बजट वर्ष 2026-27 में आयुष सेवाओं के लिए लगभग 2,867 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

प्रदेश में वर्तमान में 2,111 आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 254 यूनानी चिकित्सालय तथा 1,585 होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हैं। इसके अलावा 08 राजकीय आयुर्वेदिक, 02 राजकीय यूनानी और 09 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं। इन संस्थानों के माध्यम से प्रदेश की जनता को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में कदम

मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। स्वास्थ्य, सामाजिक संतुलन और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3421


सबरंग