MENU

ऑनलाइन जुआ खेल रहे तीन जुआरी गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद



 10/Feb/26

थाना कोतवाली पुलिस की कार्रवाई—Play Bhagya Laxmi.in साइट पर लगा रहे थे दांव

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी

प्रेस नोट | दिनांक: 10.02.2026

कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधों की रोकथाम तथा जुआ, चोरी, लूट जैसी घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी ज़ोन की पुलिस टीम ने ऑनलाइन जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना कोतवाली क्षेत्र के दूध सट्टी, विशेश्वरगंज के पास से तीन व्यक्तियों को Play bhagya Laxmi.in ऑनलाइन साइट के माध्यम से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 2330 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 30/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 09.02.2026 को उ0नि0 प्रिंस तिवारी, मुख्य आरक्षी जितेंद्र यादव तथा आरक्षी प्रवीण सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग एवं यातायात व्यवस्था में लगे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दूध सट्टी में कुछ लोग ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मौजूद लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 2330 रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि वे Play bhagya Laxmi.in साइट पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे।

उन्होंने बताया कि:

एक बार बोली लगाने पर 10 रुपये का टिकट लिया जाता है

जिस व्यक्ति का टिकट खुलता है उसे 100 रुपये दिया जाता है

पुलिस को आते देख वे भागने का प्रयास कर रहे थे

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

सोनू, पुत्र स्व. राम जी

  निवासी: मकान नं. J-5/6, प्यारे बाबा की मजार, थाना जैतपुरा, वाराणसी

  उम्र: लगभग 27 वर्ष

राम भरोस, पुत्र लक्ष्मण

  निवासी: सलेपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली

  उम्र: लगभग 28 वर्ष

नरेश सिंह, पुत्र दुलारचंद्र सिंह

  निवासी: ग्राम चौबे जी की छावनी, वीरपुर, भोजपुर (बिहार)

  उम्र: लगभग 30 वर्ष

गिरफ्तारी व बरामदगी का स्थान व समय

दिनांक: 09.02.2026

स्थान: दूध सट्टी, विशेश्वरगंज, थाना कोतवाली, कमिश्नरेट वाराणसी

बरामदगी

जामा तलाशी में मिले 2330 रुपये नकद

01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन

पुलिस टीम

उ0नि0 प्रिंस तिवारी, चौकी प्रभारी अमियामंडी

हे0का0 जितेंद्र यादव, थाना कोतवाली

का0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना कोतवाली


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7909


सबरंग