MENU

बी.एन.एस. इंग्लिश स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन



 09/Feb/26

आज बी.एन.एस. इंग्लिश स्कूल, नरिया, बी.एच.यू., वाराणसी, में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बी०एच०यू० वाराणसी के (रशायन शास्त्र) विभाग के प्रोफेसर डा० एस० कृष्णमुर्ति, प्रो० विरेन्द्र सिंह जी का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "आज के युग में विज्ञान ही प्रगति का आधार है। बच्चों द्वारा बनाए गए ये प्रोजेक्ट्स न केवल उनकी समझ को दर्शाते हैं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।"

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खोजी प्रवृत्ति और तकनीकी कौशल को विकसित करना है। प्रदर्शनी के अंत में सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को पुरस्कृत भी किया गया।

विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए साधुवाद दिया तथा बच्चों की प्रवृत्ति और तकनीकी कौशल के प्रति प्रोत्साहित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8711


सबरंग