एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के क्रिटिकल केयर विभाग एवं कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से प्रमाणित मूलभूत क्रिटिकल केयर एवं आईसीयू में फिजियोथेरेपी की भूमिका विषय पर उत्तर प्रदेश एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल द्वारा प्रमाणित पहली दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. डॉ. राजीव पांडेय, विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर, आईएमएस बीएचयू द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. एस. के. सिंह, चेयरमैन, एपेक्स हॉस्पिटल, डॉ. स्वरूप पटेल, डायरेक्टर, एपेक्स हॉस्पिटल, डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. गणेश कुशवाहा, डॉ. यू. के. सिंह, हेड, एपेक्स एडवांस्ड फिजिकल रिहैबिलिटेशन यूनिट, तथा डॉ. पुनीत जायसवाल, प्रिंसिपल, सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रदेश भर से सम्मलित 150 से भी अधिक प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे आईसीयू में फिजियोथेरेपी की भूमिका, मरीजों की शीघ्र रिकवरी, श्वसन प्रबंधन एवं पुनर्वास तकनीकों की विस्तृत समझ विकसित हुई। कार्यशाला को अनुभवी रिसोर्स पर्सन्स का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनमें डॉ. शिवम श्रीवास्तव, कार्डियोरेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट, केजीएमयू, लखनऊ; डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कंसल्टेंट, क्रिटिकल केयर एवं एनेस्थीसियोलॉजी विभाग; तथा डॉ. सुरभि आर्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी शामिल रहे। कार्यशाला से प्रतिभागियों के ज्ञान एवं कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि की और क्रिटिकल केयर क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की अहम भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।