MENU

थाना चौबेपुर पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा



 06/Feb/26

वाराणसी, 06 फरवरी 2026। वरुणा जोन की चौबेपुर पुलिस ने किशोरी का पीछा कर छेड़खानी और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन चक्रव्यूहमें मिली सफलता के बाद पुलिस ने उसे कस्बा चौबेपुर से बलुआ जाने वाले रोड से दबोचा।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर मु00सं0 0075/2026 में धारा 75(2), 78(2), 296, 351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त को आज सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना कैसे हुई?

पीड़ित किशोरी के पिता ने 05 फरवरी 2026 को थाना चौबेपुर में लिखित शिकायत दी थी कि उनकी 16 वर्षीया बेटी को स्कूल जाते समय अभिषेक यादव लगातार पीछा कर परेशान करता है और छेड़खानी करता है। शिकायत के आधार पर थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव को सौंपी गई।

अभियुक्त का बैकग्राउंड

गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक यादव (उम्र 23 वर्ष) निवासी ग्राम परानापुर थाना चौबेपुर है। उसके खिलाफ पहले भी इसी तरह के गंभीर मामले दर्ज हैं।

आपराधिक इतिहास:

मु00सं0 075/2026 — धारा 75(2), 78(2), 296, 351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट

मु00सं0 148/2022 — धारा 504/506/354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट

पुलिस टीम

0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव

का0 रवि कुमार गौतम

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8628


सबरंग