वाराणसी। 06 फरवरी 2026 वाराणसी परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित एक सादे एवं गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री पीयूष मोर्डिया ने “काशी गंगा परिक्षेत्रीय अतिथि गृह” तथा नवनिर्मित “परिक्षेत्रीय सभागार” का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, निवर्तमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा, नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह, निवर्तमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.कौस्तुभ, सहायक पुलिस अधीक्षक जौनपुर गोल्डी गुप्ता तथा प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री श्रृष्टि जैन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित भवनों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक एवं सुसज्जित सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण, समन्वय और कार्य निष्पादन की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निरीक्षक रमेश यादव (रीडर), निरीक्षक अखिलेश मौर्या (प्रभारी IGRS शाखा), प्रधान लिपिक शिवजी सिंह, उपनिरीक्षक नरसिंह ओझा (प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ), उपनिरीक्षक सूरज सिंह (प्रभारी साइबर/सोशल मीडिया सेल), उपनिरीक्षक राजेश तिवारी (PRO) सहित सभी शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।