2500 से अधिक विद्यालयों को पछाड़कर बने राष्ट्र विजेता
वाराणसी।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित राष्ट्रीय हेरिटेज क्विज़ चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया, जिसकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी सनबीम लहरतारा के शुभान सिंह, आदित्य जायसवाल एवं सौम्य शेखर झा ने जीतकर वाराणसी जनपद का मान पूरे देश भर में बढ़ाया है।
पूरे देश भर से लगभग 2500 विद्यालयों के 7500 विद्यार्थियों ने जोनल एवं रीजनल राउंड्स के माध्यम से इस क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रयागराज रीजन का प्रतिनिधित्व करने वाली सनबीम लहरतारा के शुभान सिंह, आदित्य जायसवाल और सौम्य शेखर झा की टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन को कायम रखते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी भी अपने नाम किया।
विख्यात क्विज़ मास्टर, कुणाल सावरकर एवं सीमा चारी के कुशल संचालन में इस प्रतिष्ठित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर नेशनल चैंपियन 25000 रुपए की नकद धनराशि एवं नेशनल चैंपियनशिप की ट्रॉफी, सीबीएसई के माननीय अध्यक्ष आई.ए.एस राहुल सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के साथ उनके मेंटॉर एवं मार्गदर्शक श्री संजीव मिश्रा उपस्थित रहे। यह पल पूरे वाराणसी जनपद के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का समय है।
इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी विजयी प्रतिभागियों को विशेष बधाई दी है और उन्होंने कहा कि क्विज़ जीतना सनबीम लहरतारा की परंपरा है। क्विजिंग की तैयारी एक दिन या एक हफ़्ते में या एक महीने में नहीं की जा सकती है। यह हर रोज़ की साधना है। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इसी लगन और मेहनत के साथ हर रोज़ क्विज़ की नींव को और मजबूत बनाते रहे।
इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ॰ दीपक मधोक ने कहा कि सीबीएसई द्वारा आयोजित हेरिटेज क्विज़ देश के सबसे प्रतिष्ठित क्विज़ प्रतियोगिताओं में से एक है और वहां जाकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतना लगन और समर्पण का परिचय देता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष बधाई दिया है। उन्होंने सनबीम लहरतारा के पुरातन छात्रों में से द्रोण वात्स्यायन, अनामित्र जायसवाल, शौर्य पाण्डेय, देवेश राय, शाश्वत मिश्रा एवं आयुष्मान दुबे जैसे विद्यार्थियों का नाम लेते हुए यह कहा कि सनबीम लहरतारा मे क्विज़ जीतना और क्विज़ खेलना एक परंपरा है और हमें इस बात का गर्व है कि यह विद्यालय अपनी परंपरा के लिए वर्षों से समर्पित है।
समूह की उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक ने इस अवसर पर बच्चों के मेंन्टॉर संजीव मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के साथ शिक्षकों का परिश्रम और बच्चों के प्रति उनका विश्वास इस चैंपियनशिप का आधार है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या परवीन कैसर ने सनबीम बोर्ड मेम्बर्स, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विजेता प्रतिभागियों, विद्यालय के क्विज़ क्लब के अन्य विद्यार्थियों एवं सभी अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत ज़िम्मेदारी है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम इस ज़िम्मेदारी को हर वर्ष हर प्रतियोगिता में ईमानदारी और लगन से निभा पायें।
काजल गुप्ता (9721452920), Sunbeam
CBSE Heritage National Quiz, CBSE Heritage Quiz Championship, Sunbeam Lahartara Varanasi, Sunbeam School Lahartara, Varanasi News, Education News Varanasi, CBSE Quiz Competition, National Quiz Champion, Sunbeam Educational Group, CBSE News, Uttar Pradesh Education News, Student Achievement News, Clown Times News