MENU

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में काशी की समाजसेवी सीए सुदेशना बसु सम्मानित



 05/Feb/26

ग्रेटर नोएडा | क्लाउन टाइम्स | 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स (WOFA) का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों से लगभग 10 हजार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

सम्मेलन के समापन सत्र में वाराणसी (काशी) की वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी सीए श्रीमती सुदेशना बसु को समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए Women’s Excellence Award से सम्मानित किया गया।

 

सीए सुदेशना बसु को यह सम्मान सड़कों पर आवारा, घायल एवं बीमार पशुओं की निस्वार्थ और निरंतर सेवा के लिए प्रदान किया गया। वर्षों से वह पशु कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर सेवा कार्य कर रही हैं।

यह सम्मान भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री तथा केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान न केवल सीए सुदेशना बसु के सामाजिक कार्यों की पहचान है, बल्कि काशी और वाराणसी के लिए भी गर्व का विषय है। यह उपलब्धि इस बात का संदेश देती है कि पेशेवर सफलता के साथ-साथ समाज के प्रति संवेदनशीलता और करुणा भी उतनी ही आवश्यक है।

सीए सुदेशना बसु, Women’s Excellence Award, WOFA सम्मेलन, ICAI ग्रेटर नोएडा, वाराणसी समाजसेवी, काशी की खबर, क्लाउन टाइम्स

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4938


सबरंग