MENU

अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने जोन-1 की समीक्षा बैठक में लंबित शमन मानचित्रों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश



 05/Feb/26

उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05.02.2026 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के प्राधिकरण कक्ष में अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा द्वारा जोन-1 की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान लंबित शमन मानचित्रों की प्रकरणवार समीक्षा करते हुए शीघ्र मानचित्र निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया।

जोन-1 के वार्डशिवपुर, सिकरौल एवं विन्यास में दिनांक 26.01.2026 से 31.01.2026 तक शमन शुल्क के मद में ₹2,48,31,893.00 की धनराशि जमा हुई। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अब तक कुल शमन धनराशि ₹8,72,08,728.00 जमा कराई गई है।

स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वाले निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन तथा विधिक कार्यवाही करने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देश दिए गए।

सील प्रकरणों की जांच एवं बेसमेंट खाली कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए तथा यह भी स्पष्ट किया गया कि अधिकतम 01 सप्ताह के भीतर जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए।

शहर में हो रहे अनियोजित विकास एवं अवैध प्लाटिंग का चिन्हांकन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही/ध्वस्तीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपर सचिव ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को यह भी कहा कि सौंपे गए कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए, अन्यथा प्रतिकूल दृष्टिकोण से कार्रवाई की जाएगी।

उक्त समीक्षा बैठक में जोन-1 के जोनल अधिकारी सौरभ जोशी, अवर अभियंता जेपी गुप्ता, अवर अभियंता, भवन लिपिक किरन सिंह, एवं समस्त फील्ड कार्मिक उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3133


सबरंग