सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आई०जी०आर०एस० से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आई०जी०आर०एस० पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों, विशेष रूप से असंतुष्ट प्रतिक्रिया (Negative Feedback) वाले मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा करना था।
सचिव द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक जोनल अधिकारी को एक सप्ताह में न्यूनतम 05 फाइलें, तथा प्रत्येक अवर अभियंता को एक सप्ताह में न्यूनतम 10 फाइलें अनिवार्य रूप से निस्तारित करनी होंगी।
सचिव ने यह भी कहा कि आई०जी०आर०एस० से संबंधित सभी प्रकरणों में आख्या प्रेषित करने से पूर्व जोनल अधिकारी स्वयं अपने स्तर से स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर सुस्पष्ट, तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण आख्या सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान मिल सके।
इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया गया कि आई०जी०आर०एस० के लंबित प्रकरणों का यदि नियत अवधि से 07 दिवस पूर्व निस्तारण नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आई०जी०आर०एस० प्रभारी एस0पी0 वर्मा,
जोन-1 के सहायक नगर नियोजक/जोनल अधिकारी सौरभ जोशी एवं अवर अभियंता जय प्रकाश गुप्ता,
जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रकाश एवं अवर अभियंता सोनू कुमार,
जोन-3 के प्रभारी जोनल अधिकारी रविन्द्र प्रकाश एवं अवर अभियंता आदर्श निराला,
जोन-4 के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति एवं अवर अभियंता सोनू कुमार,
जोन-5 के जोनल अधिकारी अशोक त्यागी एवं अवर अभियंता संजय तिवारी,
साथ ही मुख्य भवन लिपिक एवं पाँचों जोनों के फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।