MENU

एपेक्स हॉस्पिटल में नवीनतम इम्यूनोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ, विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



 05/Feb/26

एपेक्स हॉस्पिटल कैंसर इंस्टीट्यूट वाराणसी द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके रोकथाम व समय पर निदान को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को इससे जुड़ी आवश्यक जानकारियों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कैंसर जागरूकता रैली, नाटक प्रस्तुति, शैक्षिक सत्र एवं इंटर कॉलेज कैंसर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

शैक्षिक सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अनुराधा खन्ना द्वारा निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोस्वामी, डॉ. मानसमणि, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं फैकल्टी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

विशेषज्ञों ने कैंसर से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इसके वास्तविक कारणों, बचाव के तरीकों तथा सबसे महत्वपूर्ण समय से सम्पूर्ण उपचार की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैंसर के प्रभावी उपचार एवं जाँच की एडवांस्ड तकनीकों जैसे

एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड

माइक्रोस्कोपिक रिकंस्ट्रक्टिव कैंसर सर्जरी

उन्नत इम्यूनोथेरेपी

टार्गेटेड थेरेपी

के बारे में भी जागरूक किया।

रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सुबूही जाफ़र, डॉ. नयना गुप्ता, डॉ. आदित्य, डॉ. सोनाश्री ने एपेक्स वाराणसी एवं चुनार कैंपस के आयुर्वेद, फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल संस्थानों के 7 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं हेतु इंटर कॉलेज कैंसर क्विज़ प्रतियोगिता का सफल संयोजन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर सर्जन प्रो. एचएस शुक्ला द्वारा कैंसर उपचार में प्रभावी सिद्ध हो रही नवीनतम इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी एवं कीमोथेरेपी हेतु समर्पित 12 बेड की विस्तारित डे केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने संदेश दिया कि कैंसर की रोकथाम और इसके खिलाफ लड़ाई में समाज के हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैचाहे वह डॉक्टर हो, छात्र हो, रोगी हो या परिवार का सदस्य। सभी मिलकर कैंसर को हराने की इस लड़ाई को मजबूत बना सकते हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7490


सबरंग