सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा द्वारा संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा, में अत्यंत उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाउस होप, लव एवं जॉय द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और टीम भावना का सजीव प्रदर्शन किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के मानद निदेशक हर्ष मधोक द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डा० दीपक मधोक, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक, निदेशिका सुश्री अमृता बर्मन तथा प्रधानाचार्या सुश्री ममता जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में बढ़.चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही ड्रिल, कराटे प्रदर्शन तथा मनोरंजक दौड़ प्रतियोगिताएं दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। प्रतिस्पर्धात्मक रेस, रिले दौड़ एवं स्टाफ रेस ने कार्यक्रम में रोमांच और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआए जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके प्रयास उपलब्धि और खेल भावना की भूरि.भूरि प्रशंसा की गई। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप रहाए जो शिक्षा में खेलकूद और शारीरिक स्वास्थ्य को विशेष महत्व देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देती है और प्रत्येक शिक्षार्थी की अंतर्निहित क्षमताओं को निखारने का उद्देश्य रखती है।