MENU

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 4 फरवरी 2026 से खेल महोत्सव “क्रीड़ागन 2026” का आरंभ हुआ। यह क्रीडोत्सव विद्यार्थियों के मध्य



 04/Feb/26

सहभागिता, भाईचारे, समूह में मिलकर कार्य करने और उत्तम स्वास्थ्य के विकास की प्रतिस्पर्धा पर केंद्रित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रो. रंजन कुमार सिंह तथा आयोजन की अध्यक्षता दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बी.एम.एन. कुमार ने सभी विद्यार्थियों एवं विषय के समूह को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए की।क्रीड़ांगन 2026” में कुल 1700 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज की जिसमें 18 विषयों 5 पुरुष छात्रावास एवं 3 महिला छात्रावास के अंतवासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न छात्रावासों के शोभायात्रा से की गई। जिसमें प्रथम स्थान नवीन पुरुष छात्रावास को तथा द्वितीय स्थान पर नवीन महिला छात्रावास (हिमाद्री) एवं विंध्यवासिनी महिला छात्रावास को संयुक्त रूप से दिया गया।

क्रीडोत्सव के प्रथम दिन की समाप्ति पर फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, विभिन्न वर्ग के दौड, रस्साकसी, जैवलिन थ्रो, टेबल टेनिस, शाटपुट, बैडमिंटन एवं कैरम के प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों का सफलतापूर्वक आरंभ उनके समन्वयक तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. आशीष सिंह, प्रो. अचिन्त्य सिंघल, प्रो. सुभाष प्रताप सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एम.के. नन्दी डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. त्रियुगीनाथ डॉ. अश्वनी कुशवाहा, डॉ. संतोष मरांडी, डॉ. मैथ्यू, डॉ. विभोर कान्त, डॉ. दीपिका कौर, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. सविता देवांगन, डॉ अर्चना तथा विभिन्न विषयों के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

आयोजन के संयोजक डॉ. राजीव कुमार तथा सह-संयोजक डॉ. किरण आर्य ने प्रथम दिन की समाप्ति के पश्चात सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2485


सबरंग