एपेक्स हॉस्पिटल पेट एवं लिवर रोग विभाग द्वारा शुरू की गई एन्डोस्कोपी अल्ट्रसाउन्ड तकनीक से पेट के अंदर जाकर पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय, पित्त नलिकाओं एवं अग्न्याशय से जुड़ी बीमारियों का नवीनतम तकनीकों द्वारा सटीक, सुरक्षित एवं प्रभावी जाँच और इलाज के क्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के पेट एवं लिवर विशेषज्ञों डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ एसएस परिहार, डॉ विनीत द्वारा यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद के वरिष्ठ गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार संग एंडोस्कोपी अल्ट्रसाउन्ड पर चिकित्सकों, क्लीनिकल सहायकों, टेक्नोलॉजिस्ट एवं नर्सिंग के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एंडोस्कोपी अल्ट्रसाउन्ड द्वारा 8 लाइव सर्जरी डेमो केस के माध्यम से पेट, लिवर और अग्न्याशय की बीमारियों की सटीक पहचान, स्टेन्टिंग, कैंसर का पता लगाने बिना चीरा बिना सर्जरी अंदर से कोशिकाएँ या टिश्यू सैंपल यानि बायोप्सी, पेट का रास्ता बंद होने पर नया रास्ता बनाकर खाना सीधे आंत में पहुँचाने की प्रक्रिया गैस्ट्रो-जेजुनोस्टोमी, क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस, जमा मवाद व मृत ऊतक को सुरक्षित तरीके से निकालने की प्रक्रिया वॉल्ड-ऑफ नेक्रोसिस ड्रेनेज का मूल्यांकन एवं प्रबंधन, अग्न्याशय की सूजन में बनी थैली को बाहर निकालने की प्रक्रिया स्यूडोसिस्ट गैस्ट्रोस्टोमी, कैंसर की सटेजिंग, आंतों की ब्लीडिंग, गैस्ट्रिक वैरिसेज में कॉयलिंग एवं ग्लू थेरेपी, लिवर बायोप्सी, एक्स्ट्रा हेपेटिक बाइलरी ऑब्स्ट्रक्शन से बने पीलिया का निदान व उपचार तथा कैंसर की पहचान एवं स्टेजिंग को व्यावहारिक रूप में समझाया गया। एपेक्स की निदेशक डॉ अंकिता पटेल ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अवगत कराया कि यह नवीनतम एन्डोस्कोपी अल्ट्रसाउन्ड तकनीक से एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी पूर्वाञ्चल का उत्कृष्ट इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सेंटर बन गया है।