MENU

केंद्रीय बजट 2026-27 ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी: डॉ. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’



 02/Feb/26

वाराणसी, 1 फरवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए डॉ. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेल, जलमार्ग, खेल और तीर्थाटन जैसे हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में नए अवसर, नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करता है।

डॉ. मिश्र ने बताया कि बजट में प्रस्तावित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से वाराणसी-दिल्ली और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे दो महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश को मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और निवेश को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा और पूर्वांचल सहित पूरे उत्तर भारत के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में आयुष सेक्टर को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रावधान भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। बजट में पांच क्षेत्रीय आयुष मेडिकल हब की स्थापना, तीन नए आयुर्वेद संस्थानों की घोषणा तथा आयुष फार्मेसियों और लैब्स के अपग्रेडेशन जैसे कदम आयुष को आधुनिक शोध, वैश्विक पहचान और रोजगार सृजन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अंत में डॉ. दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ ने इस विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का समस्त देशवासियों की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6227


सबरंग