पिण्डरा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 30 जनवरी से
लोक संस्कृति, कला और सामाजिक सरोकारों का होगा संगम
जनपद वाराणसी के अंतर्गत पिण्डरा क्षेत्र अपनी समृद्ध कृषि परंपरा, देशभक्ति की भावना, राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान देने वाले वीरों, लोक गायन तथा लोक संस्कृति में विशिष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं विशेषताओं को आम जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पिण्डरा महोत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान जनपद वाराणसी सहित अन्य प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा नृत्य, वादन एवं गायन की विविध विधाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम
पिण्डरा महोत्सव 2026 का उद्घाटन दिनांक 30 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
उद्घाटन दिवस पर ही प्रातः 09:00 बजे से 10:00 बजे तक पुरुष एवं महिला वर्ग की मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।
सामाजिक कल्याण कार्यक्रम
महोत्सव के अंतिम दिन 01 फरवरी 2026 को जिला दिव्यांग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त महोत्सव के अंतर्गत बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, मत्स्य, पशुपालन, दिव्यांगजन, कृषि आदि विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
पहला दिन– 30 जनवरी 2026
सांस्कृतिक कार्यक्रम में
विपुल चौबे, श्री राजकुमार तिवारी (राजन तिवारी), आकाश मिश्रा, मुकेश कुमार एवं समूह द्वारा फरूहाई लोक नृत्य की प्रस्तुति
मनोहर सिंह, श्रीमती अलका, श्रीमती करिश्मा पाण्डेय, सुश्री स्वाती मिश्रा एवं समूह
मनोज तिवारी, पवन सिंह तथा रविरंजन चौबे एवं समूह द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी।
दूसरा दिन – 31 जनवरी 2026
श्रीमती अंजली उर्वशी, सुश्री सरोज वर्मा, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, श्री अमलेश शुक्ला, श्री अरूण कुमार मिश्रा, श्री सलटू राम, श्रीमती अंशिका सिंह एवं श्री फौजदार सिंह द्वारा आल्हा गायन
बबिता किन्नर, श्री गोलू राजा तथा “सुर संग्राम” विजेता श्री आलोक कुमार द्वारा गायन प्रस्तुति दी जाएगी।
तीसरा दिन – 01 फरवरी 2026
अमित मिश्रा, आशीष टण्डन द्वारा “योगा विद म्यूजिक”
सुश्री विदुषि वर्मा, श्रीमती खुशी कक्कड़, श्री अजीत आनंद
सुश्री शिल्पी राज, सुश्री निशा उपाध्याय, वीरेंद्र भारती
नीतू बर्मन एवं समूह द्वारा ब्रज की फूलों की होली एवं मयूर नृत्य की प्रस्तुति
गोपाल राय, मोहन राठौर द्वारा गायन
तथा प्रसिद्ध कवयित्री सुश्री अनामिका अम्बर द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
पिण्डरा महोत्सव 2026 क्षेत्रीय लोक संस्कृति, कला, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त माध्यम बनेगा।