MENU

मोदी–योगी सरकार ने सर्वसमाज के हितों को सर्वोपरि रखा : डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु



 28/Jan/26

वाराणसी, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि मोदी–योगी सरकार ने सदैव सर्वसमाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए भेदभाव रहित समाज की स्थापना को अपना लक्ष्य बनाया है। सरकार की नीतियां और योजनाएं समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंच रही हैं, जिससे शोषित और वंचित वर्गों का वास्तविक उत्थान संभव हो सका है।

आयुष मंत्री मंगलवार को सिगरा माधोपुर स्थित सेवा बस्ती में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ठंड से बचाव के लिए बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अगड़ा-पिछड़ा और जाति आधारित राजनीति की, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस सोच से ऊपर उठकर पात्रता के आधार पर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और विभिन्न पेंशन योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंची हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जो वर्ग वर्षों तक उपेक्षित रहे, उन्हें अब सम्मान, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब, असहाय या वंचित व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता भाजपा सरकार की पहचान

आयुष मंत्री ने कहा कि सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता भाजपा सरकार की पहचान है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम सरकार की मानवीय सोच और सामाजिक दायित्व को दर्शाते हैं। सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवश्यकताओं को समझ रही है और समाधान सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अन्य जरूरतमंदों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस अवसर पर संजय मिश्रा, गौरव राठी, सिंधु सोनकर, महंत गोविंद दास शास्त्री, सुनील मिश्रा, अवध नारायण राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयुष मंत्री ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Varanasi blanket distribution program led by UP Ayush Minister Dr. Dayashankar Mishra Dayalu highlights Modi-Yogi government's commitment towards social welfare and upliftment of deprived sections.

Modi Yogi Government, Dayashankar Mishra Dayalu, UP Ayush Minister, Varanasi News, Blanket Distribution Program, BJP Government Uttar Pradesh, Social Welfare Scheme, Sigra Madhopur, Clown Times News, Uttar Pradesh Politics


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9451


सबरंग