सशक्त एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति को देना होगा महत्वपूर्ण योगदान : दिलीप पटेल
वाराणसी 26 जनवरी:- 77 वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय जवाहर नगर एवं भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां में भाजपा जनों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रधानमंत्री जन सम्पर्क कार्यालय जवाहर नगर भेलपुर में पूर्वाह्न 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्र गान हुआ। उपस्थित लोगों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वालों को नमन किया।
प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय पर इनकी रही उपस्थिति
क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल,जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,सौरभ श्रीवास्तव,एमएलसी धर्मेंद्र राय,प्रदेश मंत्री मीना चौबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर,पूर्व एमएलसी केदार सिंह, प्रेम प्रकाश कपूर,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक,पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,निर्मला पटेल,चंद्रशेखर उपाध्याय,मृदुला जायसवाल,नम्रता चौरसिया,सुधीर मिश्रा,नन्दजी पाण्डेय,शैलेंद्र मिश्रा,मधुप सिंह,गोकुल शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रोहनियां स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फहराया झंडा
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर झंडा फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ
इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने 77वें गणतंत्र दिवस की कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया। क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की सम्प्रभुता, अखंडता व एकता के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। कहा कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान दें।
क्षेत्रीय कार्यालय पर इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल,नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर, राजेश राजभर,
श्रीप्रकाश शुक्ला, संजय सोनकर, सुरेश सिंह,नम्रता चौरसिया, अपराजिता सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।