MENU

BHU के दक्षिणी परिसर मिर्जापुर में धूमधाम से मना 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह



 27/Jan/26

बरकछा मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में आज सोमवार को देश का 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम दक्षिणी परिसर के मालवीय उद्यान में आयोजित हुआ। परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बी.एम.एन. कुमार एवं अन्य शिक्षकगण ने विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को फहराया तथा देश के वीर सपूतों को नमन किया। तत्पश्चात परिसर के श्री असगर अली, सुरक्षा पर्यवेक्षक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने परेड का संचालन किया। परेड का निरीक्षण करने के पश्चात आचार्य प्रभारी ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में महान राष्ट्रीय पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारत गणतंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। नवनियुक्त आचार्य प्रभारी महोदय ने गणतन्त्र दिवस के बारे में जनसमूह को अवगत कराया तथा उन्होंने विशेषकर वर्ष 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को बताया तथा छात्र-छात्राओं को स्वर्णिम भारत : विरासत एवं विकासपर अग्रसर होने के लिए प्रतिबद्ध होने पर जोर दिया। दक्षिणी परिसर आर्चाय प्रभारी पद ग्रहण के पश्चात उन्होंने त्वरित गति से तीन कार्यों को करने का प्रण लिया था, जिसमें से स्वास्थ्य संकुल में नये डाक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य संकुल संचालन में गति आयी है, इसके अतिरिक्त उन्होंने परिसर में खेल कूद को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्य भी कर रहे हैं तथा उन्होंने अकादमिक गतिविधियों को भी अपनी इस योजना का हिस्सा बनाया है जिससे कि परिसर में आदमिक वातावरण को और मजबूत किया जा सके। इसके अर्न्तगत विभिन्न सेमिनार, कान्फ्रेंस तथा कार्यशालाओं का आयोजन करने हेतु शिक्षकों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से परिसर वासियों से निवेदन किया की वे इस परिसर को विकसित परिसर के रूप में परिपूर्ण करने हेतु सभी परिसर वासियों का सहयोग एवं सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने विशेषकर लोगों को मिल जुलकर परिसर के विकास के लिए प्रयत्नशील रहने को कहा। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर उन्होंने सभी जनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा परिसर में आगामी होने वाली कार्य योजनाओं से अवगत कराया, इस अवसर पर राजीव गांधी दक्षिण परिसर के छात्र-छात्राओं एवं सेंट्रल हिंदू स्कूल बरकछा के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सरस्वती वन्दना, एकल नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, योगा, नुक्कड़ नाटक एवं काव्यपाठ आदि विभिन्न कार्यक्रम सम्मिलित रहे। इस वर्ष परिसर के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में कार्यरत सुरक्षाकर्मीयों असगर अली, जे. पी. सिंह एवं एम. डी. परवेज को उत्कृष्ठ योगदान एवं कार्य के प्रति समपर्ण हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया।

विगत कुछ दिनों से राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के छात्रावासों में अन्तः छात्रावासी खेलकूद (क्रिकेट, शतरंज कैरम, बैडमिंटन) प्रतिर्स्पधा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने छात्रावासों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं विजेता बने जिनको 26 जनवरी 2026 को आचार्य प्रभारी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन सभी प्रतियोगिता का आयोजन छात्रावास में छात्रों के समग्र विकास हेतु किया गया एवं आने वाले समय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिशा 2026 की तैयारी के रूप में भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपमुख्य आरक्षाधिकारीयों डॉ. मनोज कुमार मिश्रा एवं डॉ. संदीप


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4290


सबरंग