MENU

एपेक्स हॉस्पिटल परिसर में वंदे मातरम थीम पर मना गणतंत्र दिवस समारोह



 27/Jan/26

एपेक्स हॉस्पिटल परिसर में एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल द्वारा “वंदे भारत” थीम पर गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री व्योमेश शुक्ला जी, अध्यक्ष नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शोभा विशिष्ट अतिथि डॉ. अत्रि भारद्वाज जी, अध्यक्ष बनारस प्रेस क्लब की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ी। समारोह एपेक्स हॉस्पिटल के माननीय चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की अध्यक्षता में निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अंकिता पटेल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. आनंद कुमार, प्रधानाचार्यों, चिकित्सकों, समस्त फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों, भाषणों, नृत्य प्रस्तुतियों से इस आयोजन ने एकता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3953


सबरंग