MENU

कोडिन कफ सिरप तस्करी पर वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

वाराणसी | क्लाउन टाइम्स ब्यूरो

 25/Jan/26

रोहनिया थाना पुलिस ने मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल और उसके परिजनों की चल-अचल संपत्ति पर SAFEMA के तहत की कार्रवाई

वाराणसी 24 जनवरी 2026।वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना रोहनिया पुलिस ने कोडिन कफ सिरप तस्करी के एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल एवं उसके परिजनों की लगभग 30 करोड़ 52 लाख 26 हजार 944 रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति पर धारा 68-F एनडीपीएस एक्ट (SAFEMA) के तहत कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई अपराधों की रोकथाम एवं अवैध ड्रग तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

क्या है पूरा मामला

थाना रोहनिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 0343/2025, धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मामले की विवेचना में सामने आया कि अभियुक्त भोला प्रसाद उर्फ भोला जायसवाल, प्रोपराइटर शैली ट्रेडर्स, द्वारा बड़े पैमाने पर कोडिन युक्त कफ सिरप (फैंसाडील) की अवैध तस्करी की जा रही थी।

जांच में यह पुष्टि हुई कि बरामद कफ सिरप एबॉट कंपनी द्वारा अभियुक्त को बेचा गया था, जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट से हुई है। अभियुक्त द्वारा संगठित सिंडिकेट का संचालन करते हुए अवैध तस्करी से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई।

जब्त की गई चल संपत्ति (बैंक खाते – डेबिट फ्रीज)

1. इंडियन बैंक खाता संख्या 7622620712 – 58,21,486 रुपये
2. इंडियन बैंक खाता संख्या 7610396827 – 1,38,336.99 रुपये
3. इंडियन बैंक खाता संख्या 8069294902 – 60,00,000 रुपये

 जब्त की गई अचल संपत्ति

1. आराजी संख्या 245, मौजा जगदीशपुर, परगना कोलअसला, तहसील पिंडरा, वाराणसी, कृषि भूमि 0.1635 हेक्टेयर, कीमत 43,02,540 रुपये
2. आराजी संख्या 234, मौजा जगदीशपुर, कृषि भूमि 0.202 हेक्टेयर, कीमत 57,13,400 रुपये
3. आराजी संख्या 234, कृषि भूमि 0.108 हेक्टेयर, खाता संख्या 00206, कीमत 43,51,182 रुपये
4. आवासीय खाली भूमि, आराजी संख्या 265, मौजा भरलाई, शिवपुर सदर, क्षेत्रफल 252.788 वर्ग मीटर, कीमत 71,00,000 रुपये
5. आवासीय मकान, आराजी संख्या 220, हाउस नंबर 38/2-A-63-65, तुलसीपुर, भेलूपुर, वाराणसी, क्षेत्रफल 656.78 वर्ग मीटर, कीमत 23,00,00,000 रुपये
6. खुली भूमि, आराजी संख्या 34/3 व 33, मौजा मडौली सदर, वाराणसी, क्षेत्रफल 669.14 वर्ग मीटर, कीमत 1,15,00,000 रुपये
7. आवासीय भवन, नगर संख्या C 27/142-C-1, जगतगंज, रामकटोरा, चेतगंज, क्षेत्रफल 231.01 वर्ग मीटर, कीमत 1,98,00,000 रुपये
8. आवासीय भवन, आराजी संख्या 647, नगर संख्या C 19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा, लल्लापुरा, चेतगंज, क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मीटर, कीमत 1,05,00,000 रुपये

कानूनी कार्रवाई

विवेचना के दौरान अभियुक्त को जिला कारागार सोनभद्र में नोटिस तामील कराया गया। परिजनों को नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चस्पा किया गया। माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट-बी की तामील भी कराई गई है। अन्य अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सराहनीय पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, थाना रोहनिया
2. व0उ0नि0 घनश्याम निषाद, थाना रोहनिया
3. उ0नि0 भरत कुमार चौधरी, एसआईटी प्रभारी
4. उ0नि0 मुकेश पाल, एसआईटी टीम
5. उ0नि0 दिनेश सिंह, एसआईटी टीम
6. उ0नि0 विवेक, एसआईटी टीम
7. का0 धर्मवीर भारती, एसआईटी टीम

Varanasi Codeine Syrup Smuggling
Rohaniya Police Action
NDPS Act SAFEMA Action
Bhola Jaiswal Property Seized
Varanasi Drug Smuggling News
Codeine Cough Syrup Case Varanasi
वाराणसी कोडिन कफ सिरप तस्करी
एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई

वाराणसी के रोहनिया थाना पुलिस ने कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल की 30.52 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति SAFEMA के तहत जब्त की।

ब्रेकिंग न्यूज | वाराणसी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3578


सबरंग