24 विद्यालयों के लगभग 700 छात्रों तथा 60 से अधिक शिक्षकों के लिए आयोजित रहा क्विज़ एवं डिबेट का महाकुम्भ
सनबीम लहरतारा के प्रतिभागी एवं टीचर्स ने जीती ओवरआल क्विज चैंपियनशिप।
सनबीम वरुणा के प्रतिभागी ने जीती ओवरआल डिबेट चैंपियनशिप।
देश के शीर्ष 6 दिग्गज क्विज़ मास्टर एवं जाने माने डिबेट मॉडरेटर ने किया सफल संचालन ।
24 जनवरी 2026, सनबीम शिक्षण समूह द्वारा सनबीम लहरतारा के प्रांगण में एक दिवसीय सनबीम क्वीज़ एवं डिबेट फेस्टीवल, गुरू नानक ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस गुरू नानक ट्रॉफी क्विज़ एवं डिबेट प्रतियोगिता के लिए सनबीम विद्यालय समूह के 24 विद्यालयों से 700 छात्रों तथा 60 से अधिक शिक्षकों ने पूरी तैयारी और पूरी श्रम और मनोयोग के साथ प्रतिभागिता की। क्विज़ के अंतर्गत विश्व के लगभग सभी विषयों को संज्ञान में लिया गया था, जिनको विश्व व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, कला, शिक्षा, खेल, इतिहास, सामान्य ज्ञान आदि सम्पूर्ण विषयों को सम्मिलित करके 9 क्विज़ में विभाजित किया गया था। ख्यात क्विज़ मास्टर कुणाल सावरकर, सीमा चारी, तितास बनर्जी, ऋषिकेश वर्मा, अजय पुनिआ एवं विनय मुदालिआर जैसे देश के शीर्ष एवं श्रेष्ठ क्विज़ मास्टर्स ने क्विज़ फेस्टिवल का सफल सञ्चालन किया। देश के जाने माने अध्येयता, वक्ता एवं डिबेटर देवेश गुप्ता एवं उनके साथियों ने डिबेट का सफल सञ्चालन किया।
सनबीम लहरतारा विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर विभिन्न क्विज़ प्रतियोगिताएं एवं डिबेट प्रतियोगिता संचालित की जा रहीं थीं।
यह प्रतियोगिता दो चक्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम चक्र में सभी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था जो लिखित तौर पर आयोजित था। प्रत्येक क्विज श्रेणी में लिखित राउंड के अंकों के आधार पर श्रेष्ठ 6 टीमों ने द्वितीय राउण्ड यानि फाइनल स्टेज राउंड में प्रवेश किया। उनकी यह प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है -
1. हेरिटेज क्विज़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)
प्रथम - सनबीम लहरतारा
द्वितीय - सनबीम वरुणा
तृतीय - सनबीम मुग़लसराय
2. जनरल क्विज़ (कक्षा 6 से कक्षा 8)
प्रथम - सनबीम वरुणा
द्वितीय – सनबीम इंटरनेशनल वरुणा
तृतीय - सनबीम लहरतारा
3. लॉग्वेज़ एण्ड लिटरेचर क्विज़ (कक्षा 6 से कक्षा 8)
प्रथम - सनबीम वरुणा
द्वितीय - सनबीम अन्नपूर्णा
तृतीय - सनबीम मुग़लसराय
4. जनरल क्विज़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)
प्रथम - सनबीम लहरतारा
द्वितीय – सनबीम मुग़लसराय
तृतीय - सनबीम वरुणा
5. स्पोर्टस क्विज़़ (कक्षा 9 से कक्षा 11)
प्रथम - सनबीम लहरतारा
द्वितीय - सनबीम मुग़लसराय
तृतीय - सनबीम भगवानपुर
6. जनरल क्विज़ (कक्षा 3 से कक्षा 5)
प्रथम - सनबीम लहरतारा
द्वितीय – सनबीम वरुणा
तृतीय - सनबीम इंदिरानगर
7. टीचर्स क्विज़़
प्रथम - सनबीम इंटरनेशनल वरुणा
द्वितीय - सनबीम लहरतारा
तृतीय - सनबीम मुग़लसराय
8. बिज़ टेक क्विज़
प्रथम - सनबीम मुग़लसराय
द्वितीय - सनबीम भदोही
तृतीय - सनबीम लहरतारा
9 साइंस क्विज
प्रथम - सनबीम लहरतारा
द्वितीय - सनबीम इंदिरानगर
तृतीय - सनबीम भगवानपुर
10 डिबेट
ओवरऑल चैंपियन - सनबीम वरुणा
फर्स्ट रनर्स अप - सनबीम भगवानपुर
बेस्ट टीम प्रिलिमिनरी - सनबीम लहरतारा
सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ0 दीपक मधोक ने शिक्षा में क्विज़ एवं डिबेट की उपयोगिता और उसकी उपादेयता तथा छात्रों को इसमें अधिक से अधिक भाग देने व सक्रिय होने पर बल देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सनबीम शिक्षण समूह की उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक ने अपने संक्षिप्त भाषण में आज की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी छात्र बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके आज की इस प्रतियोगिता के लिए अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। समूह की निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन ने आज के कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि क़्विजिंग सनबीम में जीने का और आगे बढ़ने का दूसरा नाम है। विद्यालय समूह की सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्विज मास्टर्स को विशेष बधाई दी और उन्होंने कहा कि हमारे समाज और आस पास की वातावरण में हर रोज़ कुछ नया घटित हो रहा है और हमें इससे अवगत करने की लिए क़्विजिंग से बेहतर कोई संसाधन नहीं है। समूह के मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक ने प्रतिभागियों और क्विज़ मास्टर्स एवं डिबेट मॉडरेटर का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों के मंगलमय भविष्य की कामना की।