MENU

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ



 24/Jan/26

वाराणसी, 23 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालुने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रदेश की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति, मेहनतकश जनता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक आत्मा भी है। काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, वृंदावन और गोरखपुर जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों ने प्रदेश को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, लोककला, साहित्य, संगीत और हस्तशिल्प इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

डॉ. दयालु ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज प्रदेश निवेश के लिए सुरक्षित, उद्योग के लिए अनुकूल और नागरिकों के लिए भरोसेमंद गंतव्य बनता जा रहा है।

उन्होंने काशी में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि एयरपोर्ट विस्तार, रिंग रोड, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर, स्मार्ट सिटी परियोजनाएँ और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इस बात के प्रमाण हैं कि आस्था और आधुनिकता एक साथ आगे बढ़ सकती हैं।

खेल और रक्षा क्षेत्र में नई पहचान बना रहा उत्तर प्रदेश

आयुष मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया और मुख्यमंत्री खेल विकास योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयुष मंत्री की ओर से गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि रक्षा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बनता जा रहा है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से रक्षा उत्पादन, तकनीक और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिल रहा है।

जनशक्ति ही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत

विज्ञप्ति में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति उसकी जनशक्ति, संस्कार, सहनशीलता और सेवा भावना है। किसान, मजदूर, शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी और युवासभी मिलकर प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं।

अंत में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालुने संकल्प दोहराया कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध, शिक्षित और सशक्त राज्य बनाया जाएगा, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, अवसर और विकास के समान अवसर प्राप्त हों।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7208


सबरंग