MENU

बनारस लीट फेस्ट की निर्णायक मंडली की बैठक अध्यक्ष डॉ.दीपक मधोक के नेतृत्व में सनबीम लहरतारा में हुई संपन्न



 23/Jan/26

बनारस लिटफेस्ट की निर्णायक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सनबीम स्कूल, लहरतारा के प्रेक्षागृह में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में लिटफेस्ट से जुड़े प्रमुख आयोजक, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा शहर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद् और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी तीन दिवसीय इस वृहद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों, प्रतियोगिताओं, अतिथि सहभागिता, मंच संचालन, मीडिया समन्वय एवं व्यवस्थागत पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आयोजन को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारित किए गए तथा संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक का उद्देश्य आयोजन को सुव्यवस्थित, समन्वित एवं यादगार बनाना रहा, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में दीपक मधोक, बृजेश सिंह, अमित शेवरामनी, अशोक कपूर, धवल प्रकाश, डॉ. आशीष कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार, खालिद अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, अपर्णा सिंह, शुभाशीष चटैर्जी, गौतम कुमार, रमा रमन, रितिका उपाध्याय और विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3526


सबरंग