MENU

थाना कैंट पुलिस की तत्परता से आधा दर्जन गुमशुदा मोबाइल बरामद



 23/Jan/26

थाना कैंट पुलिस द्वारा विभिन्न तिथियों में गुम हुए आधा दर्जन मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुमशुदगी दर्ज किए जाने के बाद की गई।

थाना कैंट क्षेत्र में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं पीड़ित नागरिकों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आरक्षी विजय कुमार को इस कार्य हेतु नियुक्त किया गया था। उनके सतत प्रयासों एवं तकनीकी सहयोग से अलग-अलग तिथियों में गुम हुए कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों को थाने पर बुलाकर विधिवत रूप से उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए। अपने मोबाइल वापस पाकर सभी धारकों ने खुशी जाहिर की और कमिश्नरेट पुलिस तथा थाना कैंट पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थाना कैंट पुलिस की यह पहल न केवल साइबर अपराधों के विरुद्ध एक सशक्त कदम है, बल्कि आम नागरिकों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदार कार्यप्रणाली को भी दर्शाती है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6867


सबरंग