Severity: Warning
Message: fopen(/var/cpanel/php/sessions/ea-php80/ci_sessione39a392c76706f131c797e1ed6d0902de6c88bfa): Failed to open stream: No space left on device
Filename: drivers/Session_files_driver.php
Line Number: 177
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
Severity: Warning
Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php80)
Filename: Session/Session.php
Line Number: 137
Backtrace:
File: /home/theyatra/public_html/clowntimes.co.in/index.php
Line: 315
Function: require_once
वाराणसी, 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि आयुष सेवाओं की पहुँच आमजन तक सुनिश्चित की जाए और उपचार की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।
आयुष मंत्री ने यह बात अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित आयुष विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान आयुष चिकित्सा पद्धतियों के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
डॉ. ‘दयालु’ ने कहा कि आयुष पद्धतियों के माध्यम से एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ठोस और व्यावहारिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयुष चिकित्सा पद्धतियाँ नागरिकों को सुरक्षित, प्रभावी एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, निदेशक आयुर्वेद श्रीमती चैत्रा वी., विशेष सचिव श्री हरिकेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Ayush Minister Review Meeting
Dr Dayashankar Mishra Dayalu
Uttar Pradesh Ayush News
Varanasi News Today
Ayush Department Review
Health News Uttar Pradesh
Clown Times News