वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2.800 लीटर कच्ची देशी शराब, 14 पाउच और बिक्री के 120 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 22 जनवरी 2026 को मिली। सूचना के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के बेनियाबाग कूड़ाखाना तिराहा से करीब 50 कदम आगे एक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज डोम पुत्र स्वर्गीय बाबू डोम, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी CK 66/16, बेनियाबाग, थाना चौक, वाराणसी के रूप में हुई है।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0-20/2026, धारा-60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।