MENU

Banaras Lit Fest Book Awards 2026 की घोषणा, नमिता गोखले को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. दीपक मधोक



 22/Jan/26

दिल्ली, 21 जनवरी 2026 | गरिमा, बौद्धिक गंभीरता और साहित्यिक प्रतिष्ठा से भरे एक आयोजन में बुधवार को Banaras Lit Fest ने अपने Outreach कार्यक्रम के दौरान दिल्ली एनसीआर स्थित Hi-Tech Institute of Engineering and Technology में 2nd Banaras Lit Fest Book Awards 2026 के विजेताओं की घोषणा की। पुरस्कारों की औपचारिक घोषणा Banaras Lit Fest के संस्थापक बृजेश सिंह द्वारा की गई।

इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका, Jaipur Literature Festival की सह संस्थापिका और सांस्कृतिक संरक्षिका नमिता गोखले को Bhartendu Harishchandra Lifetime Achievement Award से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। यह सम्मान भाषाओं, पीढ़ियों और विधाओं के संगम का प्रतीक माना जा रहा है।

Banaras Lit Fest Book Awards की परिकल्पना अंग्रेजी, हिंदी और भारतीय भाषाओं में कथा, कविता, कथेतर और अनुवाद की उत्कृष्ट पुस्तकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है। सभी श्रेणियों में विजेताओं को 51,000 रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Bhartendu Harishchandra Lifetime Achievement Award के अंतर्गत 1,00,000 रुपये की राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार आगामी Banaras Lit Fest में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के बीच होटल ताज, बनारस में प्रदान किया जाएगा।

Banaras Lit Fest के President दीपक माधोक ने कहा कि कम समय में Banaras Lit Fest Book Awards साहित्यिक विशिष्टता का एक गंभीर संकेतक बनकर उभरे हैं। इस वर्ष के विजेता विचार साहस, विद्वत्ता और अभिव्यक्ति की गरिमा का उदाहरण हैं।

Banaras Lit Fest के Founder और Secretary बृजेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष Youth Award श्रेणी की शुरुआत की गई है, जिससे उभरते लेखकों को पहचान और मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि भाषाओं और विधाओं की विविधता भारत की बहुभाषी साहित्यिक परंपरा की जीवंतता को दर्शाती है।

**Winners: Banaras Lit Fest Book Awards 2026**

English Language

Ruskin Bond Award for Fiction

Eden Abandoned: The Story of Lilith by Shinie Antony

Sarojini Naidu Award for Poetry

The Hanuman Chalisa by Abhay K

Sarvepalli Radhakrishnan Award for Non Fiction

Father Tongue, Motherland: The Birth of Language in South Asia by Peggy Mohan

Rabindranath Tagore Award for Translation

Limited / Unlimited by Sankar translated from Bengali by Arunava Sinha

Hindi Language

Premchand Award for Fiction

दूरस्थ दाम्पत्य by ममता कालिया

Kabir Award for Poetry

पागल गणितज्ञ की कविताएँ by उदयन वाजपेयी

Rahul Sankrityayan Award for Non Fiction

दुःख की दुनिया भीतर है by जे. सुशील

Mahadevi Verma Award for Translation

1857 की क्रान्ति का अवध by Thomas Henry Kavanagh

Translated by राजगोपाल सिंह वर्मा

Special Honours

Bhartendu Harishchandra Lifetime Achievement Award

नमिता गोखले

Kalidas Award for Indian Languages

महादेव टोप्पो

Vivekanand Award for Youth

पराग पावन

Banaras Lit Fest Book Awards के Literary Curator अशुतोष कुमार ठाकुर ने कहा कि इतने कम समय में पुरस्कारों को राष्ट्रीय विश्वसनीयता मिलना चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और दृष्टि की स्पष्टता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों की कल्पना ऐसे मंच के रूप में की गई थी जहां भाषाएं संवाद करें और परंपराएं स्वयं को नवीकृत करें।

**Gomati Devi Eminence Awards 2026 की घोषणा**

Banaras Literature Festival के तत्वावधान में Gomati Devi Eminence Awards 2026 की भी घोषणा की गई। यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, कला, विज्ञान, चिकित्सा, व्यवसाय, सार्वजनिक सेवा, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दीर्घकालिक और समाजोपयोगी योगदान दिया है।

**Gomati Devi Eminence Awards 2026 Awardees**

Education, Literature, Arts and Culture

Education: Prof. Dr. K. K. Aggarwal

Literature: Ashwin Sanghi

Arts and Cinema: Tisca Chopra

Science, Technology, Engineering and Medicine

Dr. Naveen Khatri

Business and Entrepreneurship Development

Nupur Chaturvedi

Public Service and Social Work

Prof. Dhananjay Singh

Sports, Yoga and Wellness

Pullela Gopichand

Bhaichung Bhutia

Lalit Upadhyay

Women’s Empowerment

Kalpana Ajayan

Lifetime Achievement Award

Renu Sood Karnad

Gomati Devi Eminence Awards की Coordinator डॉ. अपर्णा सिंह ने कहा कि ये पुरस्कार उन मूल्यों की सार्वजनिक स्वीकृति हैं जिन पर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है, जिसमें ज्ञान, सेवा, नैतिकता और नेतृत्व शामिल हैं।

इन सम्मानों के साथ Banaras Lit Fest ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वह साहित्य और सार्वजनिक सेवा को भारत की सांस्कृतिक और नागरिक चेतना के केंद्र में स्थापित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4806


सबरंग