वाराणसी, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सबसे युवा नेता नितिन नबीन के चयन पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आयुष मंत्री डॉ. दयालु ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी को नई ऊर्जा, नवचेतना और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और सुशासन के संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
डॉ. दयालु ने कहा कि नितिन नबीन का यह कार्यकाल ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और यशस्वी सिद्ध होगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी दीं।
वहीं भाजपा के युवा नेता गौरव राठी ने भी नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
गौरव राठी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के सभी कार्यकर्ता उनके सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं को नए नेतृत्व से बड़ी अपेक्षाएं हैं |