MENU

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कुम्भा महादेव मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण, AI जनरेटेड फर्जी फोटो मामले में 8 पर FIR



 20/Jan/26

वाराणसी। दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कुम्भा महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया पर मंदिर को ध्वस्त दर्शाने वाली AI जनरेटेड फर्जी तस्वीरें प्रसारित की जा रही थीं, जिससे जनभावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। भ्रामक एवं असत्य AI जनरेटेड फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले कुल 8 आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पक्ष रखने हेतु तीन दिवस का समय प्रदान किया गया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सोशल मीडिया सेल द्वारा चौबीसों घंटे निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा असत्य सामग्री पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी AI जनरेटेड, संदिग्ध अथवा अप्रमाणित वीडियो, फोटो या सूचना को बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर साझा न करें। वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील दोहराई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी., एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Varanasi Police | Kumbha Mahadev Temple Inspection | AI Fake Photo Case


Varanasi Police Commissioner Mohit Agrawal inspected Kumbha Mahadev Temple. FIR registered against 8 accused for spreading AI generated fake photos on social media.

Varanasi Police
Kumbha Mahadev Temple
AI generated fake photo
Fake photo case Varanasi
Mohit Agrawal Police Commissioner
Varanasi News
Social Media Monitoring
Temple Fake News
AI Misuse India
Clown Times News
Varanasi Breaking News
Uttar Pradesh Police News

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7290


सबरंग