MENU

शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों में सांसद विकास निधि से दो विकास कार्यों का शिलान्यास



 20/Jan/26

शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद विकास निधि से स्वीकृत दो विकास कार्यों का शिलान्यास सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इन कार्यों का शिलान्यास भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़कर किया।

दिनांक 20 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। पहला कार्य शहर उत्तरी विधानसभा के दानियालपुर वार्ड संख्या 37 में कन्हैया राजभर के मकान से मकान संख्या 19/20 से 19/100 पी. तुरुलहोदा तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का है, जिसकी स्वीकृत लागत 6.77 लाख रुपये है तथा सड़क की कुल लंबाई 195 मीटर है।

दूसरा कार्य शहर दक्षिणी विधानसभा के चेतगंज वार्ड संख्या 40 में मकान संख्या 4/288 बंद गली से उषा मशीनरी तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का है। इस कार्य की स्वीकृत लागत 3.60 लाख रुपये है और सड़क की लंबाई 68 मीटर निर्धारित की गई है। दोनों विकास कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड वाराणसी है।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वाराणसी सहित पूरे देश में विकास को प्राथमिकता दे रही है। सांसद विकास निधि के माध्यम से कराए जा रहे ये कार्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप चौहान, डब्बू सिंह राजू, पूर्व पार्षद शंकर साहू, मनीष गुप्ता, लल्लू कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, अनिल गुप्ता, रोहित सोनकर, श्रवण गुप्ता, विनोद राजभर, पिंकी श्रीवास्तव, विश्वास जायसवाल, शशि श्रीवास्तव, अभिषेक केसरी, विनोद चौरसिया, चंद्रशेखर उपाध्याय, अवधेश राय, अनिल उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, योगेश वर्मा, शशांक अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, अमित खरे, चंदन जायसवाल, अनुपम पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, कौशिक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5418


सबरंग