MENU

वाराणसी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश की 50 करोड़ की CUCET स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत, CUCET पोर्टल 2026 लॉन्च



 20/Jan/26

यूपी को एआई, रिसर्च और इनोवेशन का हब बनाने का लक्ष्य : डॉ. अजय यादव, रजिस्ट्रार सीयू यूपी

वाराणसी, 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश को ज्ञान और तकनीक आधारित विकास का केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए देश की पहली एआई-सपोर्टेड मल्टीडिसिप्लिनरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (CU-UP) ने वाराणसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 50 करोड़ रुपये की CUCET स्कॉलरशिप 2026–27 की घोषणा की। इस मौके पर यूनिवर्सिटी द्वारा CUCET 2026 एडमिशन एवं स्कॉलरशिप पोर्टल का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस पहल का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और इनोवेशन आधारित उच्च शिक्षा तक छात्रों की पहुंच को व्यापक बनाना है।

यूपी को एआई और रिसर्च का हब बनाने का लक्ष्य

मीडिया को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने कहा कि CUCET स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। अब तक 2,000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिले हैं।

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी का दीर्घकालिक लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एआई आधारित शिक्षा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी इनोवेशन का ग्लोबल सेंटर बनाना है।

2,500 करोड़ की लागत से विकसित एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस

डॉ. अजय यादव ने बताया कि 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का एआई-एनहैंस्ड स्मार्ट कैंपस एडवांस्ड रिसर्च और क्वालिटी एजुकेशन को नई मजबूती दे रहा है। यूनिवर्सिटी द्वारा 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए गए हैं, जिनमें एग्रीकल्चर, डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम रिसर्च और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते क्षेत्र शामिल हैं।

वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री-बेस्ड एजुकेशन

यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए Apple Vision Pro Lab, AI-ML Research Center और Microsoft Center of Excellence जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के अनुरूप एडवांस्ड क्रेडिट सिस्टम और स्किल-बेस्ड प्रोग्राम लागू किए गए हैं, ताकि छात्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

स्टार्टअप्स और इनोवेशन को बढ़ावा

डॉ. अजय यादव ने बताया कि ‘Campus Tank’ और ‘CU AI Space’ जैसी पहल के जरिए स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट फाइलिंग की सुविधाएं दी जा रही हैं। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदीद्वारा लॉन्च किए गए Campus Tank से अब तक 1,000 से अधिक स्टार्टअप्स को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग से जोड़ा जा चुका है।

इंटरनेशनल MoU और ग्लोबल इंडस्ट्री कोलैबोरेशन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज, जॉइंट रिसर्च और ग्लोबल इंटर्नशिप के लिए समझौते किए हैं। इसके साथ ही Google, Microsoft, IBM सहित 23 ग्लोबल कंपनियों के सहयोग से इंडस्ट्री-अलाइनड एकेडमिक प्रोग्राम डिजाइन किए गए हैं।

2026–27 में 68 एआई-एनहैंस्ड एकेडमिक प्रोग्राम

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी ने कुल 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम्स लॉन्च किए हैं, जिनमें

  • 40 अंडरग्रेजुएट
  • 16 पोस्टग्रेजुएट
  • 12 लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं।

इनका उद्देश्य छात्रों को फ्यूचर-रेडी स्किल्स और ग्लोबल करियर के लिए तैयार करना है।

नेशनल लेवल पर मजबूत पहचान

डॉ. अजय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन के बाद यूनिवर्सिटी ने देश की पहली प्राइवेट एआई-बेस्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में पहचान बनाई है। Microsoft AI Bootcamp, 60 से अधिक फ्री एडवांस्ड क्रेडिट प्रोग्राम और 100 से ज्यादा कंपनियों वाला कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड इसकी प्रमुख उपलब्धियां हैं।

AI Convergence Summit और ‘Quantum for Bharat’ मिशन

यूनिवर्सिटी ने हाल ही में AI Convergence Summit 2026 का आयोजन किया, जो India AI Impact Global Summit 2026 का आधिकारिक प्री-इवेंट है। इस दौरान ‘Quantum for Bharat’ मिशन की शुरुआत की गई और भारत का पहला AI Healthcare Hackathon भी आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से 1,500 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।

CUCET 2026 पोर्टल लॉन्च, एडमिशन शुरू

इस अवसर पर CUCET 2026 पोर्टल लॉन्च किया गया। इच्छुक अभ्यर्थी


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7298


सबरंग