MENU

वाराणसी में व्यापारिक समस्याओं व यातायात व्यवस्था पर FAIBTM की जनसंवाद संगोष्ठी आयोजित



 20/Jan/26

वाराणसी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIBTM) की वाराणसी जिला इकाई द्वारा सोमवार, 19 जनवरी 2025 को होटल हरि विलास के सभागार में जनसंवाद, व्यापारिक समस्याएं, यातायात एवं कानून व्यवस्था व संगठन विस्तार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी कमिश्नरेट के ADCP यातायात मान अंशुमान मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े लगभग 35 युवा व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि रोपवे निर्माण के कारण लक्सा से गिरिजाघर (गोदौलिया मार्ग) को कई महीनों से पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं, नागरिकों, तीर्थयात्रियों, विदेशी पर्यटकों और ग्राहकों की आवाजाही बाधित हो रही है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।

इसके साथ ही शहर के व्यस्त बाजारों में नगर निगम की जगहों पर छोटी-छोटी पार्किंग बनाए जाने, केवल बारकोडिंग वाले ई-रिक्शा व ऑटो को नियंत्रित रूप से संचालित करने, स्कूल और कॉलेजों में सायं 4 बजे के बाद पार्किंग की व्यवस्था करने तथा जाम वाले मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

मुख्य अतिथि मान अंशुमान मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि काशी एक प्राचीन, धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु और आसपास के जिलों से व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। सुदृढ़ पार्किंग और सुगम यातायात व्यवस्था के अभाव में ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर व्यापारियों की 5 सदस्यीय समितियां गठित की जाएंगी, जो यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करेंगी। साथ ही व्यस्त बाजारों में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने और गोदौलिया मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु रूप से खोलने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने की, जबकि संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल द्वारा किया गया। वाराणसी जिलाध्यक्ष अमित शेवारमानी और महामंत्री कृष्णा मोदी ने उपस्थित व्यापारियों का स्वागत किया।

सभा में अमित शेवारमानी, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, गोकुल शर्मा, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल, कृष्णा मोदी, अनिल पाण्डेय, राजीव गुप्ता, आशीष मालु, श्रेष्ठ साध, इंद्रजोत सिंह गोल्डी, नितेश नरसिंघानी, दीपक राख्यानी, सिद्धार्थ चड्ढा, विक्की मोटवानी, सौरभ शर्मा, शशांक बरनवाल, यश जायसवाल, गौरव जायसवाल, आशीष जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, अंकित अग्रवाल, खालिद अंसारी, रजनीश कन्नौजिया, राकेश शर्मा, सन्नी जौहर, बिक्रम सिंह बंटी, सुरेश तुलस्यान, दीपक वासवानी, विनोद सिंह, विनोद त्रिपाठी, संजीव रघुवंशी सहित अनेक प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4412


सबरंग