स्वास्थ्य एवं कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एपेक्स सुपर स्पैशलिटी हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ अंकित पटेल की अध्यक्षता में एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन थैरेपिस्ट एंड टेक्नोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एआरटीटीआई कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। सटीक उपचार की ओर – रेडियोथेरेपी एवं रोगी देखभाल में आधुनिक प्रगति थीम पर उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक कॉन्क्लेव का उद्घाटन एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह, डायरेक्टर डॉ स्वरूप पटेल एवं डॉ अंकिता पटेल की उपस्थति में मुख्य अतिथि डॉ एस प्रधान, निदेशक, महामना कैंसर संस्थान एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, विशिष्ट अतिथि डॉ आशुतोष मुखर्जी, विभागाध्यक्ष, महामना कैंसर संस्थान एवं डॉ सुनील चौधरी, विभागाध्यक्ष, रीडिएशन ऑनकोलॉजी, बीएचयू, एआरटीटीआई के प्रेसीडेन्ट डॉ अजीत सिंह, चेयरमैन गुरविंदर वाधवन, महासचिव अशोक रेड्डी, ऑर्गेनाईज़िंग सचिव डॉ राजीव एवं कमल कौशिक द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन से किया गया।
सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय फैकल्टी पीटर इमेनुयल, नाइजेरिया एवं बृजभूषण, यूके सहित एपेक्स वाराणसी, एम्स दिल्ली, अपोलो कोलकता, चेन्नई एवं मुंबई, मैक्स मुंबई, टाटा वाराणसी एवं मुजज़फ़रपुर, फोर्टिस गुरूग्राम, एचसीजी अहमदाबाद, एनसीआई नागपुर, हिंदुजा मुंबई से आमंत्रित ख्यातिप्राप्त 35 से अधिक रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ, रेडिएशन थैरेपिस्ट, टेक्नोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविदों ने रेडियोथेरेपी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास, सटीक उपचार पद्धतियों एवं रोगी-केंद्रित देखभाल पर वैज्ञानिक सत्र, पैनल डिस्कशन, प्रैक्टिकल अनुभव साझा करते हुए क्विज प्रतियोगिता एवं एकेडेमिक ओरल प्रेजेंटेशन आयोजित की गई। कॉन्क्लेव में वाराणसी, मुजज़फ़रपुर, लखनऊ, रीवा, दिल्ली, नागपुर आदि देश के विभिन्न शहरों से रजिस्टर्ड 300 से भी अधिक रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट एवं छात्रों ने प्रतिभाग लिया।
एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने आयजकों को कॉन्क्लेव के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि रेडिएशन थैरेपी से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के कौशल उन्नयन, ज्ञान संवर्धन, सुरक्षित एवं प्रभावी कैंसर उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देने में यह सम्मेलन अत्यंत लाभदायक रहा।