संपूर्णानंद स्टेडियम सिगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार वाराणसी आ रहे हैं। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारी बाजा, ढोल नगाड़ा, डमरू दल, शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से चलकर गाजीपुर होते हुए शाम 5:00 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए महानगर में 6 पॉइंट बनाए गए हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहला पॉइंट आशापुर फ्लाईओवर मुद्रा होटल के पास है। यहां महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सारनाथ मंडल, धूपचंडी मंडल , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पार्षद स्वागत करेंगे।
दूसरा पॉइंट पहाड़िया मंडी गेट के पास पिछड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा के लोग संजय जायसवाल ,अजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, अशोक जाटव, के नेतृत्व में स्वागत करेंगे।
तीसरा पॉइंट काली माता मंदिर है जहां राहुल सिंह और कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के लोग स्वागत करेंगे। चौथा प्वाइंट पुलिस लाइन चौराहा बनाया गया है। आलोक श्रीवास्तव एवं हरिकेसरी के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद के साथ स्वागत करेंगे। पांचवा पॉइंट कचहरी गोलघर चौराहा पर कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष सभासद एवं पदाधिकारी, अशोक पटेल, प्रीति सिंह के नेतृत्व में तथा अधिवक्ता लोग मुरलीधर सिंह के नेतृत्व में स्वागत करेंगे। छठा पॉइंट सर्किट हाउस गेट पर राजर्षि मंडल के अध्यक्ष पार्षद एवं पदाधिकारी जगदीश त्रिपाठी एवं अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्वागत करेंगे। प्रत्येक पॉइंट पर एक जन प्रतिनिधि भी स्वागत में रहेंगे।
बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राहुल सिंह ने और धन्यवाद प्रकाश जिला अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया। सीनियर नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता का चार जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन उपरोक्त बैठक में वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का वॉलीबॉल प्रतियोगिता बनारस के संपूर्णानंद स्टेडियम में होने जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 4 जनवरी को 11:00 बजे करेंगे। काशी के यशस्वी सांसद और देश के प्रधानमंत्री मोदी 12:00 बजे उपस्थित लोगों को वर्चुअल संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह में महानगर एवं जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्षद उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महापौर ने यह भी बताया, पूरे देश के हर प्रदेश से 30 टीम पुलिस की 28 टीम महिलाओं की आ रही है। इसके अलावा सेना की पुरुष टीम एवं रेलवे की महिला टीम भी आ रही है। सभी लोगों के रहने खाने एवं सुरक्षा की सभी तैयारी हो चुकी है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुरेश चौरसिया, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, प्रज्ञा पाण्डेय, साधना सिंह, सुष्मिता सेठ, संजय कुमार, अवधेश राय, जेपी सिंह, अखिलेन्द्र सिंह सनी, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंह पटेल, विवेक पाण्डेय, अतुल सिंह, शोभनाथ मौर्या, अनुराग शर्मा, जितेंद्र पटेल, शोभनाथ यादव, मनोज सोनकर, तारकेश्वर गुप्ता, मदन मोहन दुबे, अशोक मौर्य, मदन मोहन तिवारी, अभय पाण्डेय, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, रविंद्र सिंह, विनीत सिंह, राजेश यादव चुल्लू, सिंधू सोनकर, संजय विश्वंभरी, बृजेश चौरसिया, अशोक यादव, गौरव राठी, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, अशोक पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय आदि लोग रहे।