MENU

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा जिला कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी



 26/Dec/25

 भारत रत्नश्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जीवन-वृत्त पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय रोहनियां केशरीपुर में हुआ।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी में लगे चित्र अटल जी के जनसंघ काल से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के सफर के साथ प्रधानमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गये जन कल्याण कारी कार्यों को दर्शाते है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्या भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर , अरविंद प्रधान, जिला मंत्री श्रीमती उषा मौर्या, अश्वनी पांडेय एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6894


सबरंग